Bharat

यौन उत्पीड़न के मामले में मेजर जनरल बर्खास्त, पेंशन भी नहीं मिलेगी

नई दिल्ली  उत्तर पूर्व में असम राइफल्स में कार्यरत मेजर जनरल आरएस जसवाल को एक अन्य सेवारत अधिकारी के यौन उत्पीड़न के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। उनको पेंशन भी नहीं मिलेगी। जसवाल के खिलाफ कोर्ट मार्शल की पुष्टि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने की। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों ने 2 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमजेएस काहलों के मार्फत शुक्रवार को अंबाला में मेजर जनरल जसवाल को सूचित किया। पिछले साल दिसंबर में भी भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को यौन शोषण का आरोपी पाए जाने के बाद उसका कोर्ट मार्शल कर दिया गया था।

यौन शोषण का यह मामला दो साल पुराना है। जिस मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल किया गया था, उसने सेना के कई अहम ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपी अफसर को आईपीसी की धारा 354ए और आर्मी एक्ट 45 के तहत दोषी पाया गया था।

मेजर जनरल के खिलाफ एक महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अधिकारी ने बताया था कि  दो साल पहले मेजर जनरल जसवाल ने कोहिमा में उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद सेना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मेजर जनरल के खिलाफ एक जांच समिति बनाई और फिर कोर्ट मार्शल का फैसला किया। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

12 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago