The Voice of Bareilly since 2010

बैंकों का विलयः 25 सितंबर से तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे बैंक अधिकारी

नई दिल्ली। बैंक अधिकारियों की चार ट्रेड यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक साथ हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। उन्होंने नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि उनके सदस्य अधिकारी 25 सितंबर से 27 सितंबर की मध्य रात्रि तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि इसके बावजूद उनकी अनदेखी की गई तो वे नवंबर के दूसरे हफ्ते से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। दरअसल, बैंक अधिकारी लंबे समय से अपने वेतन ढांचे में सुधार की मांग कर रहे हैं।  बैंकिग क्षेत्र में सरकार द्वारा किया जा रहे विलय को लेकर उनका गुस्सा और भड़क गया है। ऐसे में अगर हड़ताल होती है तो आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

error: Content is protected !!