जानिये… इन महिलाओं ने लगाये एम.जे. अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप

नयी दिल्ली। मीटू (#MeToo) अभियान के तहत अनेक महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दे दिया है। इन आरोपों के बाद अकबर पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। बता दें कि अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप सबसे पहले महिला पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया था। प्रिया के बाद अब तक 10 से भी अधिक महिला पत्रकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाये। इनमें कहा गया कि एम.जे. अकबर जब संपादक थे तो उन्होंने कई महिला पत्रकारों का यौन उत्पीड़न किया। आईये जानते हैं कि अकबर पर किन महिलाओं ने लगाये यौन उत्पीड़न के आरोप-

प्रिया रमानी

मीटू अभियान के तहत सबसे पहले पत्रकार प्रिया रमानी ने अकबर पर लगाते हुए अपनी स्टोरी को साझा किया था। उन्होंने अक्टूबर, 2017 में वोग इंडिया में लिखे अपने ऑर्टिकल में डियर मेल बॉस को संबोधित करते हुए एक आर्टिकल लिखा था। उस वक्त दुनिया भर में शुरू हुए मीटू अभियान की पृष्ठभूमि में उन्होंने अपनी स्टोरी को लिखा था। हालांकि, उस वक्त उन्होंने आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया था। लेकिन, बीती आठ अक्टूबर को उन्होंने अपनी स्टोरी के लिंक को शेयर करते हुए लिखा था कि दरअसल उनकी पुरानी स्टोरी एमजे अकबर से संबंधित थी। उन्होंने इसके साथ ही लिखा कि उनका नाम इसलिए नहीं लिया था, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ ’कुछ’ नहीं किया। लेकिन, कई अन्य महिलाओं की इससे भी बदतर स्टोरीज़ उनसे जुड़ी हो सकती हैं- संभवतयः वे इसे शेयर करें।

प्रिया रमानी ने ऑर्टिकल में अपने एक जॉब इंटरव्यू के अनुभव को साझा किया था। कहा कि उस वक्त मैं 23 साल की थी और वह 43 साल के थे। संपादक ने मुझे दक्षिणी मुंबई के उस होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां वे हमेशा रुका करते थे। उन्होंने कहा कि दरअसल, वो इंटरव्यू कम डेट ज्यादा था। संपादक ने ड्रिंक ऑफर की और पुराने हिंदी गाने सुनाने को कहा। यहां तक कि उन्होंने अपने बेड के पास आकर बैठने को कहा जिसे मना कर दिया।

कनिका गहलोत

प्रिया रमानी के बाद इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक उनको मिलाकर छह महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर आरोप लगाये हैं। इस कड़ी में रमानी की तरह के अनुभव फ्रीलांस पत्रकार कनिका गहलोत ने साझा किए हैंं। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ’’मैंने भले ही रमानी का लेख नहीं पढ़ा है लेकिन मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मैंने अकबर के साथ तीन सालों तक काम किया है।’’ कनिका ने 1995-1997 तक द एशियन एज में काम किया। एमजे अकबर वहां संपादक थे। कनिका ने कहा कि जब मैंने वहां ज्वाइन किया था, उससे पहले ही मुझे उनके बारे में बता दिया गया था।

गजाला वहाब

एक अन्य पत्रकार गजाला वहाब ने एमजे अकबर के खिलाफ अपने खौफनाक अनुभवों को अंग्रेजी वेबसाइट द वायर पर शेयर किया है। अपनी कहानी को बताते हुए गजाला ने कहा है कि एशियन एज अखबार में काम करने के दौरान जब एमजे अकबर की निगाहें उन पर पड़ीं तो वहां उनके नौकरी के अंतिम छह महीने नरक से भी बदतर रहे। गजाला वहाब इस वक्त FORCE न्यूज मैगजीन की एक्जीक्यूटिव एडीटर हैं। इसके साथ ही ’ड्रैगन ऑन योर डोरस्टेप : मैनेजिंग चाइना थ्रू मिलिट्री पावर’ पुस्तक की सह-लेखिका हैं।

सुपर्णा शर्मा

इसी तरह द एशियन एज की रेजीडेंट एडीटर सुपर्णा शर्मा ने कई वाकये शेयर किये हैं। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जब वह 1993-96 के दौरान अखबार की लांच टीम का हिस्सा थीं तो एक दिन अकबर एकदम पीछे आकर खड़े हो गए। ’’मेरी ब्रा की स्ट्रेप को खींचा और कुछ कहा। जो कहा वो तो अब याद नहीं लेकिन मैं बहुत जोर से उन पर चिल्लाई।’’

शुमा राहा

इसी तरह के मामले में लेखिका शुमा राहा ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि 1995 में जॉब इंटरव्यू के लिए कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुलाया। वहां पर उनके कमरे में बेड पर बैठकर इंटरव्यू देने को कहा। उसके बाद जॉब ऑफर करते हुए बाद में ड्रिंक पर आने को कहा। राहा ने कहा कि इन असहज करने वाली दशाओं के कारण उन्होंने वह जॉब नहीं की।

प्रेरणा सिंह बिंद्रा

इसी तरह पत्रकार प्रेरणा सिंह बिंद्रा ने सात अक्टूबर को एक ट्वीट में इसी तरह की मिलती-जुलती घटना का जिक्र किया। हालांकि पहले उन्होंने अकबर का नाम अपने ट्वीट में नहीं लिया लेकिन सोमवार को उनके नाम का जिक्र किया। इसी तरह एक अन्य पत्रकार शुतापा पॉल ने रमानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अकबर पर आरोप लगाए ।

उल्लेखनीय है कि देश में ‘मीटू’ अभियान तेज हो गया है, मनोरंजन और मीडिया जगत से जुड़ी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की आपबीती साझा की है। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने 2008 में एक फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद हॉलीवुड के ‘मीटू’ की तर्ज पर भारत में भी यह अभियान शुरू हुआ है। पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों का खंडन किया है।

bareillylive

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

9 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

11 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

13 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

15 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

2 days ago