The Voice of Bareilly since 2010

#MeToo : विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने प्रिया रमाणी पर दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर नयी दिल्ली। केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने दिल्ली की एक अदालत में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि प्रिया रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं।

यहां गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को विदेश से लौटने के बाद राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत और मनगढ़ंत बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात की थी। कहा था कि उनके ऊपर आरोप द्वेष भावना से लगाये गये हैं। वे आधिकारिक टूर पर देश से बाहर थे, इसलिए पहले जवाब नहीं दे पाए।

उन्होंने रविवार को सवाल किया था कि आखिर यह मीटू का तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा? क्या ये कोई एजेण्डा है? इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को क्षति पहुंचाई है। झूठ के पैर नहीं होते और वह जहरीला भी नहीं होता जिसे आसानी से धोया जा सकता है। अकबर ने कहा कि कुछ तबको में बिना किसी सबूत के आरोप लगाने की बीमारी सी हो गई है।
एजेन्सी

error: Content is protected !!