विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह बोले, दुश्मन आज भी देश को नुकसान पहुंचा रहे

देहरादून। विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि देशआंतरिक रूप से बिखराव के दौर से गुजर रहा है। दुश्मन आज भी देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विजय दिवस अपनी ताकत को दोबारा पहचानने और एक होने का समय है।

विदेश राज्यमंत्री विजय दिवस पर डिफेंस कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विदेश राज्यमत्री व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीर सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित। निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले जनरल सिंह ने गांधी पार्क में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।  

जनरल सिंह ने कहा कि विजय दिवस उस विजय की याद दिलाता है जो दुनिया में सबसे बडी और ऐतिहासिक जीत है। लेकिन, दुश्मन आज भी भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। देश आंतरिक रूप से बिखराव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में विजय दिवस दोबारा अपनी ताकत को पहचानने और एक होने का समय है।

देश को जोड़ रखते हैं सैनिक

जनरल सिंह ने कहा कि सैनिक न केवल सरहदों की रक्षा करते हैं बल्कि वे देश को भी जोड़े रखते हैं। सेना में कोई धर्म या जाति नहीं बल्कि समानता और एकता का भाव होता है, जो देश को जोड़े रखता है।

पीढ़ियों को मिलती रहेगी प्रेरणा 

मुख्यमत्री रावत ने कहा कि कि यह दिन आने वाली पीढियों को प्रेरणा देता रहेगा। ये कोई सामान्य जीत नहीं थी, बल्कि इस दिन इतिहास बनाया और बदला गया। अगर आज पूर्वी पाकिस्तान होता तो देश के सामने किस तरह की सामरिक चुनौतियां होती इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सीएम इस दौरान उत्तराखड के फौजियों को नही भूले। कहा- उत्तराखंड के वीरों की शौर्य गाथा सदियों तक भावी पीढ़ी को प्रेरणा देती रहे, इसके लिए राज्य सरकार एक आधुनिक और वृहद शौर्य स्थल के निर्माण पर विचार कर रही है।  इसके लिए 40-50 बीघा भूमि की तलाश है। यहां युवाओं को दिखाया जाएगा कि हमारे सैनिकों ने कैसे युद्ध लड़े और देश को सम्मान दिलाया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago