बजट से पहले ही किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 6680 करोड़ रुपये का राहत पैकेज मंजूर किया है। सबसे ज्यादा 4700 करोड़ रुपये महाराष्ट्र के लिए आवंटित किए गए हैं।

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने बजट से पहले ही किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने चार राज्यों के किसानों के लिए 6680 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को मंजूरी दी है। इस राहत पैकेज का लाभ गुजरात, महाराष्ट्र. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के किसानों को मिलेगा। इस रकम में से महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा 4700 करोड़, कर्नाटक के लिए 950 करोड़, आंध्र प्रदेश के लिए 900 करोड़,  और गुजरात के लिए 130 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी गई है। इन चारों राज्यों में किसान सूखे से पीड़ित हैं और केद्र सरकार के इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

कुछ दिन पहले केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा था कि जल्द ही देश के किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि छोटे एवं सीमांत किसानों की आय में कमी की समस्या के निवारण लिए केंद्र सरकार खासतौर से कोशिश कर रही है। कृषि मंत्रालय ने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए अल्प अवधि एवं दीर्घकालिक दोनों समाधान प्रदान करने के लिए कई विकल्पों की सिफारिश की है। पिछले महीने ही केंद्र सरकार के कुछ अधिकारियों ने सूखा प्रभावित राज्यों का दौरा किया था। उसके बाद ही यह माना जा रहा था कि सरकार जल्द ही सूखा प्रभावित राज्यों में किसानों के लिए किसी पैकेज का ऐलान कर सकती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मौजूदा ढांचे में भी बदलाव किया जा सकता है। छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर ये बदलाव किए जा सकते हैं। नीति आयोग की तरफ से भी इसमें बदलाव की सिफारिश की गई है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

33 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago