The Voice of Bareilly since 2010

इंस्टाग्राम पर मोदी अब सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप भी रह गए पीछे

narendra modi 1दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनकर उभरे हैं। इस फोटो शेयरिंग ऐप पर मोदी के कुल 15.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह सूची टिप्लोमेसी द्वारा जारी की गई है  जिसकी ताजा रिपोर्ट में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो दूसरे नंबर पर है। उनके 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिनके 10.9 मिलियन फालोअर्स हैं।

 मोदी ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इसी साल जुलाई में एक वैश्विक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई थी कि अपने निजी ट्विटर खाते पर 4.2 करोड़ फॉलोअर्स के साथ मोदी केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (5.2 करोड़) और पोप फ्रांसिस (4.7 करोड़) से पीछे हैं, लेकिन माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर प्रभाव के मामले में वे दूसरे सबसे महत्वपूर्ण विश्व नेता हैं। मोदी के वर्तमान में ट्विटर पर 44.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस अध्ययन में 951 ट्विटर खातों की गतिविधियों का अध्ययन किया गया, जिसमें सरकारों के प्रमुख और विदेश मंत्री शामिल थे। यह अध्ययन क्राउडटैंगल डॉट कॉम के एग्रीगेट आंकड़ों के माध्यम से किया गया, जो एक कंटेंट डिस्कवरी और सोशल मॉनिटरिंग प्लेटफार्म है.

इस तस्वीर पर मिले सबसे ज्यादा लाइक

साल 2017 में हुई भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर सबसे पसंदीदा तस्वीर बन गई है। इसे लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद (Like) और कमेंट्स किया है। 20 दिसंबर 2017 को पोस्ट की गई थी इस तस्वीर पर 18 58, 838  मिलियन लाइक और 10.7 हजार कमेंट्स हो चुके हैं।  narendra modi 2

 

error: Content is protected !!