Bharat

संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से, बिना कोई अवकाश 1 अक्टूबर तक चलेगा

नई दिल्ली। (Monsoon Session of Parliament) संसद का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होकर बिना किसी अवकाश के 1 अक्टूबर तक चलेगा। दोनों सदनों की कुल 18 बैठकें होंगी। हर दिन पहले चार घंटे राज्यसभा काम करेगी और अगले चार घंटे लोकसभा। हालांकि सत्र के पहले दिन पहले हॉफ में लोकसभा की बैठक होगी क्योंकि नियमों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को औपचारिक रूप से सदन के सदस्यों से अनुमति लेनी होगी ताकि अपने कक्ष का इस्तेमाल किसी अन्य प्रायोजन के लिए किया जा सके। मसलन राज्यसभा का कामकाज जिसके सदस्य कार्यवाही के दौरान निचले सदन के कक्ष में भी बैठेंगे। मानसून सत्र में सरकार 11 विधेयक पेश करेगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सदन की 4 घंटे ही बैठक होगी। अगर आप सप्ताह के आखिर में छुट्टी देते हैं तो सासंदों के यात्रा करने से जोखिम रहेगा। अवकाश हुआ तो हमें सत्र को 1 अक्टूबर से आगे भी बढ़ाना पड़ेगा। ये सुरक्षित वक्त नहीं है कि सत्र को इतना लंबा चलाया जाए। 

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago