अर्द्धसैनिक बलों में 76 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा भर्ती अभियान शुरू करने की मंजूरी दे दी है। कांस्टेबल पद के लिए कुल भर्तियों में से सबसे ज्यादा 21,566 पद सीआरपीएफ  में हैं।


नई दिल्ली सैन्य वर्दी पहन कर देश की सेवा करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) समेत विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र अर्द्धसैनिक बलों में जल्द ही 76 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए बड़ा भर्ती अभियान शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अमुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। इन करीब 76 हजार पदों में से 54 हजार 953 भर्तियां सामान्य ड्यूटी करने वाले कांस्टेबल पद के लिए होंगी। यह भर्ती एसएससी के जरिए होगी और परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी। इसके लिए एसएससी एक माह तक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन करेगी।

कांस्टेबल पद के लिए कुल भर्तियों में से सबसे ज्यादा 21,566 पद सीआरपीएफ  में हैं। बीएसएफ में 16,984 कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होंगी। एसएसबी में 8,546, आईटीबीपी में 4,126 और असम राइफल्स में 3076 जवानों की भर्ती होगी। कांस्टेबल पद के लिए होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए 7,646 पद होंगे। बाकी 47,307 पद पुरुषों के लिए रखे ग हैं।

सब इंस्पेक्टर के 1,073 पद

विभिन्न अर्द्धसैन्य बलों में सब इंस्पेक्टर के 1,073 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें सबसे ज्यादा 508 भर्तियां सीमा सुरक्षा बल में होनी हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 274, एसएसबी में 206 और भारत-तिबब्त सीमा पुलिस में 85 सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाने हैं। सब इंस्पेकर के कुल 1,073 पदों में से 38 पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। इसके लिए भी एसएससी 12 मार्च से 16 मार्च तक लिखित परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

इनके अलवा असिस्टेंट कमांडेट के 466 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके अलावा अलग-अलग श्रेणियों में 20,086 खाली पद पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago