The Voice of Bareilly since 2010

मुंबई की “निर्भया” ने दम तोड़ा, तीन दिन पहले हुई थी हैवानियत का शिकार

मुंबई। दिल्ली की “निर्भया” जैसी बर्बरता का शिकार हुई मुंबई की 30 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को दम तोड़ दिया। घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। वह 09 सितंबर को साकी नाका इलाके की खैरानी रोड पर बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने उसको रॉड से पीटा फिर उसे प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बर्बरता की वजह उसके शरीर से काफी खून बह गया था।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसके आधार पर आरोपी मोहन चौहान को पुलिस ने गिऱफ्तार कर लिया। घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई। वीडियों में दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को रॉड से घायल करता हुआ नजर आ रहा है। पीड़िता को अधमरी हालत में टेम्पो में रखकर आरोपी वहां से फरार हो जाता है। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि उन खुद इस मामले पर नजर है और वह हर पल की अपडेट ले रहे हैं।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि पीड़िता के साथ बर्बरता हुई थी, जिसकी वजह से उसके शरीर से काफी खून बह गया था। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। हालांकि उनकी तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाईं।

पुलिस के रेडार पर कुछ और संदिग्ध

महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं। साकीनाका दुषकर्म में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस घटना में और भी लोगशामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच शुरू है। यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है।

error: Content is protected !!