Bharat

लोकमान्य तिलक व अण्णा भाऊ साठे को ‘माय होम इंडिया’ ने किया याद

’महापुरूष एक जाति-वर्ग क्षेत्र का नहीं, संपूर्ण समाज का होता है : सुनील देवधर

साठे जी के मार्ग पर चलकर देश सेवा कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- डॉ. मुरुगन

नई दिल्ली। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 104वीं पुण्यतिथि व लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे की 104वीं जयंती के मौके पर सामाजिक संगठन ‘माय होम इंडिया’ ने गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। आकाशवाणी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री डॉ एलएस मुरुगन जी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अण्णा भाऊ साठे जी के मार्ग पर जन-सेवा के कार्य कर रहे हैं।

राज्यसभा सांसद श्री मुरुगन ने इस मौके पर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी का नारा- सबका साथ सबका विकास एक सर्वोत्तम उदाहरण है कि वह किस तरह अण्णा भाऊ साठे जी के मार्ग पर चलते हुए देश सेवा कर रहे हैं। पहले बहुत कम सुविधाएं देश में उपलब्ध थीं लेकिन अब सभी को संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं और वो भी बिना किसी भेदभाव के। हमारे देश को अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद जैसे राष्ट्रपति मिले और आज भी सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू जी विराजमान हैं, जो हमारी पार्टी की विचारधारा को दिखाती है।’ उन्होंने आगे कहा कि देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है और जब हम 100वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे होंगे तब हम विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर चुके होंगे।

‘माय होम इंडिया’ के संस्थापक और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा, ‘कोई भी महापुरूष किसी राज्य, किसी जाति- वर्ग का नहीं बल्कि संपूर्ण समाज का होता है। जब समाज एकजुट होकर अपने महापुरुषों को सम्मान देता है तो सामाजिक समरसता मजबूत होती है।’ श्री देवधर ने ‘माय होम इंडिया’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब कोई बच्चा अपने परिवार से बिछड़ जाता है, बाल गृह में रह जाता है तो उसकी आशा माय होम इंडिया के स्नेहदूत होते हैं जो उसके परिवार का पता लगाकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाता है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लोकसभा सांसद व दिल्ली भाजपा के महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि महापुरुषों की जयंती इसलिए मनानी चाहिए ताकि देश आजादी के महत्व को समझें, भारत सोने की चिड़िया तभी बनेगा, जब हम उनके आदर्शों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम आज आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं तो इनके जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक जी के नारे- स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, ने भारतीयों पर गहरा प्रभाव डाला।

जाने-माने वक्ता व कीर्तनकार संत तुकाराम महाराज के ११वें वंशज शिरीष मोरे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि किस तरह लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक व अण्णा भाऊ साठे पर छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रभाव था। उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र के ही नहीं, बल्कि देश के सपूत थे। श्री मोरे ने कहा, ‘भारत महान संत परंपरा का अनुयायी रहा है, समाज जब ऐसे संत पुरूष का अनुसरण करता है तो राष्ट्र प्रगति की ओर बढ़ता है।’ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के पूर्व अध्यक्ष अरूण हलदर ने भी सामाजिक समरसता की बात कही और संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन माय होम इंडिया के दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष श्री बलदेव राज सचदेवा ने किया।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

प्रेरक के रूप में दिखे राज्यमंत्री, सिविल डिफेन्स वार्डन्स और होमगार्डों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली@BareillyLive. होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को बरेली दौरे पर थे।…

16 hours ago

स्व शिव दयाल चौरसिया जी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

Bareillylive :मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

21 hours ago

श्री अगस्त्य मुनि आश्रम के 178 वें वार्षिकोत्सव का सुंदर काण्ड पाठ के साथ समापन

Bareillylive :श्री अगस्त्य मुनि महाराज़ के 178वें वार्षिकोत्सव का मंगलवार को कमेटी द्वारा सुन्दर काण्ड…

21 hours ago

शुभेच्छु मिलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Bareillylive : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी…

22 hours ago

कांग्रेस पार्टी ने धरना देकर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था को लेकर जताया रोष

Bareillylive : उत्तर प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों की ओर से सेठ…

22 hours ago

पिथौरागढ़ में होने वाले फारवर्ड एरिया टूर कम ट्रैक कैंप के लिए एनसीसी कैडेट्स रवाना

Bareillylive : एनसीसी ग्रुप, बरेली की विभिन्न यूनिटों के कुल 20 एनसीसी कैडेट आज दिनांक…

23 hours ago