Bharat

पारिवारिक विवाद में घिरे नवजोत सिद्धू, बहन का आरोप- पिता की मौत के बाद मां को घर से निकाला

चंडीगढ़ः राजनीतिक विवादों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के लिए हाथ-पांव मार रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब पारिवारिक विवाद में घिर गए हैं। इस विवाद में लगाये गये आरोप यदि सही हैं तो मामला वाकई संगीन है। अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद नवजोत ने मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया। इसके बाद मीडिया में बयान देकर झूठ बोला कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए थे। नवजोत उस समय अपनी उम्र दो साल बता रहे हैं लेकिन वह सब भी झूठ है। हालांकि इस मामले में अभी तक नवजोत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सुमन तूर आजकल भारत आयी हुई हैं। यहां मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वह इस मामले पर नवजोत से मिलने के लिए उनके अमृतसर स्थित घर पर गई थीं लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। यहां तक कि उन्हें वॉट्सऐप पर भी ब्लॉक कर रखा है।

सुमन तूर ने कहा कि शैरी (नवजोत सिद्धू का निकनेम) बहुत क्रूर है। 1986 में जब पिता भगवंत सिद्धू की भोग सेरेमनी हुई तो उसके तुरंत बाद उसने मां के साथ उन्हें भी घर से निकाल दिया। उनकी मां ने न्याय पाने और अपनी छवि बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटे और अंत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी लावारिस की तरह मौत हो गई। नवजोत ने यह सब संपत्ति के लिए किया।

सुमन तूर ने कहा कि वह 1990 में अमेरिका चली गयी थीं। उनका आरोप कि नवजोत ने मां निर्मल महाजन उर्फ निर्मल भगवंत के साथ नाइंसाफी की। वह एक मैगजीन को दिए नवजोत सिद्धू के साक्षात्कार को ढूंढ रही थी। अब उन्हें वह मिला तो उन्होंने पहले नवजोत से मिलने की बात कही। वह उसको कहना चाहती थीं कि सार्वजनिक तौर पर मां के बारे में कही बातों के लिए वह माफी मांगे, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।

इस बारे में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह सुमन तूर को नहीं जानती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के पिता के दो विवाह हुए थे। पहले विवाह से उनकी दो बेटियां थीं लेकिन मैं उन्हें नहीं जानती।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago