The Voice of Bareilly since 2010

शॉर्ट शर्किट से कार में लगी आग, एनसीपी नेता संजय शिंदे की झुलस कर मौत

नासिक (महाराष्ट्र)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता संजय शिंदे की कार में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और लपटों के बीच फंस जाने की वजह से उनकी उसके अंदर ही जलने की वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है यह हादसा उस समय हुआ जब संजय शिंदे मुंबई-आगरा हाईवे पर जा रहे है। इसी दौरान पिपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास उनकी कार में एकाकए लपटें उठने लगीं। वह अंगूर निर्यातक थे।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार को दोपहर पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास उस समय हुई, जब संजय शिंदे कीटनाशक खरीदने के लिए पिंपलगांव जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट की वजह से उनकी कार में आग लग गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद संजय शिंदे ने कार रोककर बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए क्योंकि कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।” अधिकारी ने बताया कि कार के अंदर हैंड सैनिटाइटर की एक बोतल मिली है। हमें शक है कि शायद इस वजह से आग तेजी से फैल गई होगी क्योंकि यह एक ज्वलनशील पदार्थ है।

error: Content is protected !!