बिहार में राजग गठबंधन को 147 सीटें मिलने का अनुमान : सर्वे

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को 147 सीटें हासिल होंगी जबकि महागठबंधन को 64 सीटें मिल सकती हैं। एक ताजा सर्वे में यह बात सामने आई है।

ज़ी मीडिया समूह के ताजा सर्वे के मुताबिक बिहार के 53.8 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राज्य में अगली सरकार राजग की बनेगी जबकि 40.2 फीसदी लोगों की राय है कि राज्य में महागठबंधन सरकार बनाएगा।

राजग में जीतन राम मांझी की हम, राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) शामिल हैं। जबकि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड), कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) पार्टियां हैं।

नक्सल प्रभावित इलाकों में 54.6 फीसदी लोगों ने कहा कि चुनावों में राजग की जीत होगी और 39.7 फीसदी लोगों का मानना है कि अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी। राजनीतिक रूप से प्रभावी यादव समुदाय में से 43.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राज्य में राजग की सरकार बनेगी जबकि यादव समाज के 50.2 प्रतिशत लोग मानते हैं कि महागठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा।

सर्वे में महिलाओं की भी राय ली गई है। 58.1 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि भाजपा की अगुवाई वाला राजग गठबंधन सत्ता में आएगा जबकि 35.2 फीसदी महिलाओं ने महागठबंधन की सरकार बनने की बात कही है। सर्वें जाति एवं धर्म के आधार पर भी किया गया। 35.9 फीसदी मुस्लिमों ने राजग को पसंद किया है जबकि 57.9 फीसदी मुस्लिम महागठबंधन की सरकार बनाने के पक्ष में हैं। वहीं हिंदुओं में 57.4 फीसदी लोगों ने राजग को पसंद किया जबकि 36.6 हिंदू महागठबंधन की सरकार देखना चाहते हैं।

यह सर्वे 29 से 30 सितंबर 2015 के दौरान किया गया। गौरतलब है कि विधानसभा की 243 सीटों के लिए पांच चरणों का मतदान 12, 16, 28 अक्टूबर, एक नवंबर और पांच नवंबर को होगा। जबकि मतगणना 08 नवंबर को होगी।

 ज़ीन्यूज.काम से साभार

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago