पुरानी परंपराओं को ‘छोड़ने’ पर आधारित था नेहरू का देश निर्माण का विचार : अमित शाह


पुणे।
 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री का देश निर्माण का विचार पुरानी परंपराओं को ‘छोड़ने’ और उनके स्थान पर ‘आयातित विचारों’ को स्वीकार करने पर आधारित था। वहीं दूसरी ओर जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय ने ‘भारतीय मूल्यों’ का संरक्षण करने का प्रयास किया।

शाह ने कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू का देश निर्माण का विचार पुराने मूल्यों एवं परंपराओं को छोड़ने और विदेशी विचारों को आयातित करने पर आधारित था। हालांकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरानी परंपराओं एवं मूल्यों के सरंक्षण में विश्वास करते थे। इसने भारतीय जनसंघ और बाद में भाजपा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।’ भाजपा अध्यक्ष शाह यहां उपाध्याय की जीवनी ‘राष्ट्रद्रष्टा’ के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान विभिन्न विचारधारा वाले लोगों ने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पूरा श्रेय कांग्रेस के खाते में गया।’ शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बनाया जो देश निर्माण में विदेशी विचारों को लाने और पुराने मल्यों एवं परंपराओं को छोड़ने में विश्वास करते थे।’ उन्होंने कहा कि उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों ने उन्हीं भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के आधार पर देश निर्माण की रूपरेखा पर अथक परिश्रम किया जिसे नेहरू छोड़ने का प्रयास कर रहे थे तथा भारतीय जन संघ की स्थापना की जो कि भारतीय जनता पार्टी का अग्रवर्ती था।

इस बीच मानस डेका ने असमी युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जिसने यहां एक दूयरे कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष शाह का स्वागत किया। मानस डेका पर जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने गत अप्रैल में एक विमान में गला दबाने का आरोप लगाया था।
एजेन्सी
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago