The Voice of Bareilly since 2010

सोशल मीडिया और फोन कॉल पर नजर रखने के लिए कोई नया नियम नहीं : केंद्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट या फोन कॉल पर नजर रखने के अधिकार वाला कोई नया नियम नहीं बनाया है। सोशल मीडिया संबंधी नए नियमों को लेकर सरकार और ट्विटर के बीच चल रही तनातनी तथा दिल्ली पुलिस के ट्विटर इंडिया के दफ्तर पहुंचने के बीच यह बयान आया है।

प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चैक ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा है, ‘‘एक वायरल संदेश में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार नए संचार नियमों के तहत अब सोशल मीडिया और फोन कॉल पर निगरानी रखेगी।”  इसमें स्पष्ट किया गया, ‘‘यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया है। ऐसी किसी फर्जी या अपुष्ट सूचना को आगे नहीं बढ़ाएं।”

error: Content is protected !!