पत्रकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आंदोलन करेगी NUJ (I)

नयी दिल्ली। नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हुई अपनी पहली बैठक में अगले दो साल की रणनीति पर मंथन किया। एनयूजे-आई के जंतर मंतर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी ने एनयूजे-आई के समक्ष उपस्थित चुनौतियों तथा पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर संघर्ष और तेज करने का संकल्प व्यक्त किया।

राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित ने आगामी दो साल का एजेंडा बैठक में रखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों से विचार प्रकट करने का आग्रह किया। एनयूजे के आधार स्तंभ आर. राजेन्द्र प्रभु और डाॅ एनके त्रिखा नई कार्यकारिणी को आशीर्वाद और मार्गदर्शन देने के लिए इस अवसर पर विशेषतौर पर पधारे।

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव आनंद राणा ने एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अमरनाथ वशिष्ठ, ब्रह्मदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष दधिबल यादव, सचिव मनोज वर्मा, भूपेन गोस्वामी, संगठन मंत्री ललित शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्यों मनोज मिश्रा, प्रमोद मजूमदार,  धीरज गुप्ता के अलावा मनोहर सिंह का स्वागत किया।

इस अवसर पर डीजेए के उपाध्यक्ष  अशोक किंकर, सचिव फजले गुफरान, सचिन बुढ़ोलिया, अशोक प्रियदर्शी, सगीर अहमद, नेत्रपाल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य अनूप चौधरी,  अरूण कुमार खरे तथा भूपेन्द्र चौधरी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बैठक में देशभर में पत्रकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ एनयूजे आई की सभी राज्यों इकाईयों द्वारा विरोध प्रदर्शन तेज करने तथा इसके उपरांत नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा पत्रकारों से जुड़ी तमाम समस्याओं पर गहन विचार विमर्श बैठक में किया गया। डीजेए के महासचिव आनंद राणा ने बैठक में देशभर से पधारे पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

43 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago