The Voice of Bareilly since 2010

मुहर्रम जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, राजद्रोह के आरोप में दो गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यहां होकेरसर इलाके में मुहर्रम जुलूस में कथित रूप से आजादी समर्थक नारे लगाये जाने के बाद राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। 

पुलिस के यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें मुहर्रम के जुलूस में लोग आजादी समर्थक नारे लगाते हुए दिखे। पारिमपोरा थाने ने उसका संज्ञान लिया है। बयान के अनुसार पुलिस ने घटना के स्थान और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने की तेजी से कार्रवाई की। बयान के मुताबिक इन लोगों पर राजद्रोह कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो लोग गिरफ्तार किये गए हैं एवं और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

पुलिस ने कहा, ‘”खुलासा हुआ कि समीप के बडगाम जिले के सजाद हुसैन पार्रे, आरिफ अहमद डार और राजा महबूब की अगुवाई में कुछ युवकों ने मौके का फायदा उठाया और नारे लगाए।”

error: Content is protected !!