The Voice of Bareilly since 2010

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत गुलदस्ते से नहीं एक फूल से करें :गृह मंत्रालय

फोटो साभार google

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के सम्बन्ध में सभी राज्यों को एक आदेश जारी किया है आदेश के मुताबिक, पीएम मोदी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर नहीं किया जाएगा। इस आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर प्रधानमंत्री के स्वागत में खादी के रुमाल में रखा एक फूल दे दिया जाए तो बेहतर होगा। या फिर कोई किताब भी प्रधानमंत्री को भेंट की जा सकती है।गृह मंत्रालय ने ये आदेश सभी राज्यों को जारी किए हैं।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव और संघशासित क्षेत्र के प्रशासकों को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री के स्वागत संबंधी उनके अनुरोध का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ‘शुभकामनास्वरूप पुष्प गुच्छ देने के बजाय पुस्तक भेंट करने’ की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पढ़ने से ज्यादा आनंद किसी और काम में नहीं आता और ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

error: Content is protected !!