Categories: BharatBreaking News

सद्भावना दिवस से राजीव गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस ने की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम सद्भावना दिवस कार्यक्रमों से हटाए जाने पर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की।

सद्भावना दिवस राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाता है। राजग सरकार ने अगस्त 2015 में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस पर अपने कार्यालय ज्ञापन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम का उल्लेख करने से परहेज किया।

कांग्रेस की छाया वर्मा ने शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में यह मामला उठाया और कहा कि राजीव गांधी का नाम ‘सद्भावना दिवस’ कार्यक्रमों से हटा दिया गया है।

उनका समर्थन करते हुए कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान शासन ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहा है, जिन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा, राजीव गांधी इस देश के एक शहीद हैं और इस देश ने उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में घोषित किया है। शर्मा ने इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने कहा, यह सरकार इस पर स्पष्टीकरण दे। यह पूर्व प्रधानमंत्री का बड़ा अपमान है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राजीव गांधी की मृत्यु देश की एकता के लिए हुई और उनका नाम सरकार की योजनाओं से हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार योजनाओं का नामकरण उन लोगों के नाम पर कर रही है, जिन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया है। आजाद ने कहा कि राजीव गांधी का नाम तुरंत शामिल किया जाना चाहिए।

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं के नाम लंबे समय तक एक खास परिवार के नाम पर नहीं रखे जा सकते। उन्होंने कहा, बहुत सारे लोग हैं, जिन्होंने बहुत सारे कार्य देश के लिए किए हैं। सिर्फ कुछ लोगों के नाम पर योजनाओं के नाम रखा जाना संभव नहीं है।

 

भाषा

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago