The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा सत्ता में आई तो ओवैसी को तेलंगाना छोड़कर भागना होगा : योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को तेलंगाना के तंदूर में आयोजित  चुनावी रैली में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला। दावा किया कि भाजपा अगर राज्य में सत्ता में आई है तो ओवैसी को ठीक उसी तरह तेलंगाना से भागना होगा, जैसे निजामों को हैदराबाद से बाहर भागना पड़ा था।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने हिंदू कार्ड खेला। राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में इस बार योगी आदित्यनाथ की काफी मांग रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ अली और बजरंग बली पर बयान दे चुके हैं। इस बयान को विपक्षी दलों ने सांप्रदायिकता फैलाने वाला करार दिया था।

मप्र में भी रहे थे हमलावर

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा था कि कमलनाथ जी आपके लिए भले अली महत्वपूर्ण होंगे लेकिन हमारे लिए तो बजरंगबली ही सबकुछ हैं। योगी आदित्यनाथ ने कमलनाथ के उस वीडियो पर भी टिप्पणी की जिसमें वह मुस्लिम नेताओं से पार्टी के लिए 90 फीसदी से ज्यादा मतदान कराने की बात कर रहे हैं। उन्होंने ने कमलनाथ पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उनके इन आरोपों पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में कुछ भी गलत नहीं है।

भोपाल में एक रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैनें यह पढ़ा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ कह रहे हैं कि उन्हें एससी और एसटी के वोट नहीं चाहिए। उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट चाहिए। योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने सत्ता में आने के बाद दस दिन के अंदर ही किसानों का लोन माफ करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार यह कह रहे हैं कि वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगर सत्ता में आए तो किसानों का लोन माफ करेंगे। लेकिन, उनकी सरकार पंजाब में है, वहां तो अभी तक किसानों का लोन माफ नहीं कि जा सका है।

error: Content is protected !!