The Voice of Bareilly since 2010

अनजाने में पाकिस्तान पहुंचा सिपाही  चंदू लाल चव्हाण हुआ रिहा

नई दिल्ली।   गत 30 सितंबर को अनजाने में नियंत्रण रेखा LoC  पार चले गए सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण को पाकिस्तान ने शनिवार शाम वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को लौटा दिया। 37वें राष्ट्रीय राइफल के चव्हाण पिछले साल भटककर सीमा के उस पार चले गए थे। इसके बाद पाकिस्तान को डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर भारतीय अधिकारियों को जानकारी दी।  

चव्हाण भामरे के लोकसभा क्षेत्र का ही निवासी है।

बता दे कि सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन चंदू अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। तब से भारत सरकार, डीजीएमओ और विदेश मंत्रालय सही मंच के जरिए पाकिस्तान से संपर्क में थी।

error: Content is protected !!