Bharat

कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन कर पार्टी, क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत 34 गिरफ्तार

मुंबईकोरोना वायरस संक्रमण को लेकर नई पाबंदियों और रात्रि कर्फ्यू के बावूजद मुंबई के एक पॉश क्लब में पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज पर पुलिस कार्रवाई हुई है। करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में जमाना मिल गई। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गयाऽ

यह पार्टी मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट के ड्रैगन फ्लाइ क्लब में चल रही थी। इसे मायानगरी के पॉश क्लब में शुमार किया जाता है। इसमें सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलिवुड के टॉप चेहरे भी शामिल थे। हालांकि, सभी के नाम उजागर नहीं किए गए हैं। हिरासत में लिए गए 34 में 7 होटल स्टाफ के लोग भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायक गुरु रंधावा और बादशाह तथा रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद देर रात मुंबई पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इन वजहों से सुर्खियों में रहे रैना

सुरेश रैना इस वर्ष कई वजहों के कारण सुर्खियों में रहे। पहले तो उन्होंने 15 अगस्त को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र के लिए दुबई गए, लेकिन टूर्नमेंट से पहले ही स्वदेश लौट आए। इसके पीछे उनके और फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच विवाद भी बात भी सामने आई।

सुरेश रैना ने आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी 17 जुलाई, 2018 को पहनी थी। करियर की बात करें तो उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वन-डे और 78 टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

 
gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

8 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

22 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

22 hours ago