The Voice of Bareilly since 2010

लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल और डीजल के दाम

जीगमानई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के भाव में आ रही कमी के चलते घरेलू बाजार पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार नीचे जा रही हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन इनके दामों में कटौती हुई। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 22 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। इस कटौती के बाद दिल्ली में शनिवार को  पेट्रोल 70.70 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 65.30 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया।

 

कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत

ईरान के तेल मंत्री बिजान जांगनेह ने 24 तेल उत्पादक देशों की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को बताया कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन OPEC व उसके सहयोगी तेल उत्पादक देश छह महीने की अवधि के लिए 12 लाख बैरल प्रतिदिन की दर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत हो गए हैं। यह अवधि एक  जनवरी से लागू होगी. झांगनेह ने कहा कि ये देश इस बात से संतुष्ट थे कि ईरान तेल उत्पादन में कटौती की प्रतिबद्धता से मुक्त बना रहेगा।

error: Content is protected !!