The Voice of Bareilly since 2010

मुलाकात:प्रणब से मिलने पहुंचे मोदी लिया आशीर्वाद,पूर्व राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को मिठाई खिलाकर दी बधाई

नई दिल्ली । मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। प्रणब मुखर्जी ने नरेंद्र मोदी को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने मोदी को जीत की बधाई दी थी।

https://twitter.com/narendramodi/status/1133263427500105728

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रणब दा से मिलना हमेशा से मेरे लिए अच्छा अनुभव रहता है। उनके ज्ञान और अंतर्दृष्टि की किसी से तुलना नहीं हो सकती। वे एक स्टेट्समैन हैं। देश के लिए किए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया।’’
30 मई को शाम 7 बजे शपथ ग्रहण

मोदी 30 मई शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई जाएगी। इस समारोह में शामिल होने के लिए बिमस्टेक देशों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

error: Content is protected !!