The Voice of Bareilly since 2010

PM मोदी ‘राष्ट्ररत्न’ के अंतिम संस्कार में कल होंगे शामिल

modi pmनयी दिल्ली, 29 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे जिनके बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपने ‘रत्न’ को खो दिया।

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने पालम तकनीकी क्षेत्र में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री आ रहे हैं।’’ वेंकैया से पूछा गया था कि क्या प्रधानमंत्री कल डा. कलाम के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति का पार्थिव शरीर विशेष विमान से उनके गृह नगर रामेश्वरम ले जाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह रवाना होंगे और 11 बजे पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। वेंकैया ने बताया कि कुछ मंत्री भी रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जायेंगे।

भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन डा. कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ब्लाग में लिखा, ‘‘ भारत ने अपने रत्न को खो दिया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ हमारे वैज्ञानिक राष्ट्रपति और एक ऐसे व्यक्ति जिन्हें वास्तव में हम प्यार करते हैं और लोगों के बीच उन्हें सम्मान से देखा जाता है..उन्होंने भौतिक वस्तुओं के आधार पर सफलता को कभी नहीं आंका।’

 एजेन्सी
error: Content is protected !!