Bharat

काव्य संग्रह “कई रंग जिंदगी के” का विमोचन

चंडीगढ़। कवयित्री संगीता शर्मा कुंद्रा द्वारा संपादित काव्य संग्रह “कई रंग जिंदगी के” का सेक्टर 38 में शायर शम्स तबरेजी़ और कवि प्रेम विज द्वारा विमोचन किया गया। इस काव्य संग्रह में हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी की कविताएं शामिल हैं। इस अवसर पर काव्य संग्रह में सम्मिलित अनेक कवि और कवयित्रियां उपस्थित थीं।

पुस्तक के बारे में बोलते हुए शम्स तबरेजी ने कहा, “कई रंग जिंदगी के” त्रिभाषिय काव्य संग्रह एक जगह एकत्रित कई साहित्यिक विचारधाराओं को जानने और समझने का अवसर प्रदान करता है। इस पुस्तक में शामि कविताएं जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को स्पर्श करती हैं। प्रेम विज ने कहा कि इस पुस्तक की कविताएं गुलदस्ते में विभिन्न रंगों के फूलों की तरह है जो हमें सुख-दुख आदि के अनेक रंगों से अवगत कराती हैं। कविवर विनोद कुमार शर्मा ने काव्य संग्रह की भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा, संगीता शर्मा कुंद्रा, अश्वनी कुंद्रा, अर्चिता कुंद्रा, प्रज्ञा शारदा, रेणू अब्बी,चंद्रकला जैन, हरविंदर कौर भंगु, अर्चना शर्मा, जिया शर्मा, ज्ञान सेठ और रश्मि लहर ने गजलें और कविताएं प्रस्तुत कर माहौल को काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा कुंद्रा ने किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

7 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

9 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago