The Voice of Bareilly since 2010

प्रयागराज माघ मेला : माघ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 14 जनवरी से

नई दिल्ली। तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेले के आयोजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने माघ स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। कोरोना महामारी के बीच इस बार माघ मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला-2021 के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट से ही यात्रा करने की अनुमति है। यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है।

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक प्रयागराज-सतना के बीच आठ-आठ ट्रिप मेला स्पेशल ट्रेन (04121-04122) चलाने का फैसला किया गया है। ये ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी। इसमें 12 कोच होंगे। कानपुर-प्रयागराज के बीच भी स्पेशल ट्रेन  (04117/04118) चलाई जाएगी।. इस ट्रेन का संचालन भी 14 जनवरी से होगा।

माघ मेले का समापन 11 मार्च को

इस बार 14 जनवरी को पहले स्नान (मकर संक्रांति) के साथ माघ मेले की शुरुआत होगी। माघ मेले में 28 जनवरी को पौष पूर्णिमा का स्नान, 11 फरवरी को मौनी अमावस्या, 16 फरवरी को वसंत पंचमी और  27 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान होगा। 11 मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व के साथ माघ मेले का समापन होगा।

error: Content is protected !!