Bharat

“हिंदू आतंकवाद” के मुद्दे पर चुनाव की जमीन तैयार

नई दिल्ली। “हिंदू आतंकवाद” के मुद्दे पर चुनाव की जमीन तैयार हो गई है। भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से लोकसभा की टिकट दिया है जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में से एक दिग्विजय सिंह से होगा। दिग्विजय सह ने ही सबसे पहले “हिंदू आतंकवाद” शब्द का इस्तेमाल किया था। वर्ष 2018 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम पहली बरा चर्चा में आया था। इस मामले में वह जेल में भी रहीं। हालांकि अब वह इस मामले में बाइज्जत बरी हो चुकी हैं।

मप्र से चार भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जिन चार उम्मीदवारों की सूची जारी की उसमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश के ही गुना से डॉ. केपी यादव को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सागर सीट से राजबहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है।


भाजपा की सूची जारी होने से पहले प्रज्ञा ठाकुर ने मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा कार्यालय से बाहर आते हुए मीडिया से कहा, “मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनाव लड़ने की लिए पूरी तरह से तैयार हूं और ये चुनाव मैं जीतूंगी भी।”

कट्टर हिंदूवादी की रही है छवि

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और दुर्गावाहिनी जैसे भाजपा के अनुषांगिक संगठनों से जुड़ी रह चुकी हैं। उनकी छवि कट्टर हिंदूवादी के तौर पर रही है। दरअसल, मालेगांव कांड आदि को लेकर दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम आदि कांग्रेस नेताओं ने “हिंदू आतंकवाद” को उछालकर जो हवा बनाई थी, उसके निशाने पर मुख्यतः साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और असीमानंद थे और ये दोनों ही अब अदालत द्वारा बरी किए जा चुके हैं। जाहिर है कि “हिंदू आतंकवाद” के मुद्दे पर जोरदर चुनावी टक्कर होनी तय है क्योंकि निशाने पर इस नई परिभाषा को गड़ने वाला और उसकी निशाना बनी भाजपा नेता आमने-सामने होंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago