Bharat

700 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसान सभाएं और चौपाल…कृषि कानूनों पर भाजपा चलाएगी बड़ा अभियान

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन और उनके द्वारा सरकार के प्रस्तावों को ठुकराए जाने के बाद भाजपा ने इन तीनों कानूनों के समर्थन में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। वह कृषि कानूनों के बारे में ज्यादा स्पष्ट जानकारी देने के लिए पूरे देश में बड़ा अभियान चलाएगी।  

इस अभियान के तहत देश के 700 जिलों में संवाददाता सम्मेलन और किसान सभाएं आयोजित होंगी। चौपाल लगाई जाएंगी। इस अभियान के तहत कुल 100 प्रेस कांफ्रेंस और 700 किसान सभाएं और चौपाल आयोजित करने की योजना है। कैबिनेट मंत्रियों समेत सभी बड़े नेताओं को इस अभियान में जुटने को कहा गया है।

इस अभियान के दौरान तीनों नए कृषि कानूनों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाएगा। अभियान के दौरान किसान संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान करने के सरकार के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सरकार और किसान संगठनों की बातचीत का ब्यौरा जनता के सामने रखा जाएगा। सरकार द्वारा गतिरोध सुलझाने के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

भाजपा ने किसान संगठनों द्वारा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दिए जाने और विपक्षी दलों द्वारा आंदोलन को हवा दिए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया है। जाहिर है कि इस अभियान का उद्देश्य कृषि कानूनों पर जनमत भाजपा के पक्ष में करना है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

40 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago