The Voice of Bareilly since 2010

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखवा व्यू प्वाईंट से हिमालय का किया दर्शन

PM मोदी ने आज हर्षिल पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में पूजा-अर्चना की और एक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान वे दूरबीन से हिमालय की खूबसूरत बर्फीली वादियों को निहारते भी नजर आए। पीएम काफी देर तक व्यू प्वाइंट से बर्फीली चोटियों के साथ ही हर्षिल घाटी से बहती भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे।

PM मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल का कण-कण पावन और निर्मल है। आज यहां दर्शन-पूजन कर देशवासियों की समृद्धि, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

हर-हर गंगे!

error: Content is protected !!