Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल

नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख और कद दोनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब महाशक्ति रूस ने भी इस पर मुहर लगा दी है। रूस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल देने की घोषणा की। उनको यह सम्मान भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी संबंधों को विशिष्‍ट रूप से बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

रूस के तत्‍कालीन सम्राट जार पीटर द ग्रेट ने इस सम्‍मान को वर्ष 1698 में ईसा मसीह और रूस के पैट्रन सेंट के पहले देवदूत के सम्‍मान में स्‍थापित किया था। इस सम्‍मान को सोवियत संघ के समय बंद कर दिया था लेकिन 1998 में रूस ने इसे दोबारा शुरू कर दिया। मोदी यह सम्‍मान पाने वाले 17वें व्‍यक्ति हैं। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

गौरतलब है कि बीती 4 अप्रैल को ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को “काफी बढ़ावा” देने के लिए अपने प्रतिष्ठित जायद मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

46 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago