Bharat

प्रियंका गांधी वाड्रा ने माना, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का “सीएम फेस” वही हैं

नयी दिल्लीः  उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर तस्वीर शुक्रवार को साफ हो गई। यहां पार्टी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र (भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र) जारी करने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद के बारे में कयासों को विराम दे दिया। पत्रकारों के उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा के बारे में पूछने पर प्रियंका ने स्पष्ट कहा, “क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है। मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है।” प्रियंका वाड्रा का यह जवाब अपने आप में यह इशारा है कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा वही होंगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहाकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल है, तो उनका ही चेहरा सबसे अधिक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के प्रत्याशी काफी अच्छा चुनाव लड़ेंगे जिससे कि लोगों को कुछ अप्रत्याशित परिणाम भी हम उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव के प्रयास में हैं। हमको भरोसा है कि हम सफल भी रहेंगे। हम भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं। आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक बातें हों। भविष्य की बातें हों ताकि उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल हो सके। उत्तर प्रदेश से देश की राजनीति तय होती है। इसी कारण यहां से बड़ा बदलाव जरूरी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी के सभी नेता सामूहिक रूप से पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के प्रयास में लगे हैं। उत्तराखंड में भी परिणाम हमारे पक्ष में रहेंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago