BL Fake news चेक डेस्क : सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में इंडिया टीवी न्यूज चैनल का लोगा लगा हुआ है। इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते दीख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में ऐसी महिलाएं हैं जो हर हफ्ते एक बच्चा पैदा कर सकती हैं। महिलाएं साल में 52 बच्चे पैदा कर रही हैं। ऐसी एक-दो नहीं हजारों महिलाएं हैं। इस वीडियो को लोग शेयर कर कांग्रेस और राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे हैं।
Narendra Modi fan (@narendramodi177) Tweeted:
यूपी में ऐसी महिलाएं है जो हर सप्ताह 1 बच्चा पैदा कर सकती है…… ऐसी महिलाएं भी है जो साल में 52 बच्चे दे रही है: श्री राहुल गांधी जी 😳😂🤣🙏 pic.twitter.com/X2ilgrh6Mp (https://t.co/o2s4xC6xxq)— Kumar Adarsh. (@ImkumarKumar) April 24, 2019
वास्तविकता में राहुल गांधी का यह वीडियो करीब 8 साल पुराना है। राहुल गांधी ने 14 नवंबर 2011 को उत्तर प्रदेश के फूलपुर में एक रैली को संबोधित किया था। राहुल का ये वायरल वीडियो उसी भाषण से काट कर वायरल किया गया है। इस भाषण को ओरिजिनल वीडियो इण्डिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर 14 नवंबर 2011 को अपलोड किया गया था।
वीडियो में 5 मिनट 25 सेंकड के बाद राहुल जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार की बात करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल कहते हैं कि हमने आरटीआई निकलवाई, तो रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि यूपी में ऐसी भी महिलाएं है जो साल में 52 बच्चों को जन्म दे रही हैं। साफ है कि राहुल गांधी यहां जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे थे। वायरल किया जा रहा भाषण का अंश ओरिजनल वीडियो में से 10 सेंकड की क्लिप काटकर वायरल किया जा रहा है।
Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…
Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…
Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…
Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…
Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…
Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…