The Voice of Bareilly since 2010

राहुल गांधी ने कहा- भाजपा जहां जाती है, नफरत फैलाती है

गुवाहाटी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा पर हमलावर राहुल गांधी ने शनिवार को भी उस पर निशाना साधा। कहा, “भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में, युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। आपको उन्हें क्यों मारना है?”

कांग्रेस सांसद राहुल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर लोगों की आवाज ना सुनने का आरोप लगाया। कहा, “मुझे डर लग रहा है, भाजपा की नीतियों के कारण असम हिंसा की राह पर लौट रहा है। …हम भाजपा और आरएसएस को असम के इतिहास,, भाषा और संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को कोई आरएसएस नहीं चलाएगी, बल्कि असम और असम की जनता चलाएगी।” पूर्व कांग्रेस अध्य़क्ष ने कहा कि असम समझौता शांति की नींव थी। इसने असम को शांति दी। अब असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर नोटबंदी और जीएसटी को लाकर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। कहा कि हमारे युवा भटक रहे हैं। मोदी बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने कहा, “मोदी ने नोटबंदी को काले धन के खिलाफ लड़ाई बताया था। आपको लाइन में खड़ा कर दिया और 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये 15-20 पूंजीपतियों के हवाले कर दिए। उनका करोड़ों का कर्ज माफ किया, किसानों का कितना कर्ज माफ किया बताएं।” राहु

error: Content is protected !!