राम मंदिरः दो दिन में हिंदू-मुसलमानों के बीच होगा अंतरराष्ट्रीय समझौता

राम जन्मभूमि अयोध्या मामले के मुख्य पक्षकार रामविलास वेदांती का दावा। कहा- एक या दो दिनों में हिंदू और मुसलमानों के बीच होने जा रहा है अंतरराष्ट्रीय समझौता।

हरिद्वार। राम जन्मभूमि अयोध्या मामले के मुख्य पक्षकार रामविलास वेदांती महाराज ने राम जन्मभूमि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साक्षात्कार में कही गई बातों का समथर्न किया है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर का निर्माण हिन्दू और मुसलमानों द्वारा आपसी सहमति से किया जाएगा। कहा- एक या दो दिनों में हिंदू और मुसलमानों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझौता होने जा रहा है जिससे जल्द ही राम मंदिर का निर्माण का रास्ता साफ होगा।

वेदांती महाराज गुरुवार को यहां दक्षिण कालीपीठ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ दक्षिण काली पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज भी थे। दोनों संतों ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन किया।  

वेदांती महाराज ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण का रास्ता साफ होने पर इसके बदले में जहां भी मुसलमान भाई चाहें, अयोध्या को छोड़कर एक मस्जिद का निर्माण करवाया जाए जो किसी बाबर या आंतकवादी के नाम पर न होकर खुदा और इस्लाम के नाम पर बने। देश के किसी भी धर्माचार्य को इस पर कोई आपत्ति नहीं हैं।  

कैलाशानंद ब्रहमचारी महाराज ने कहा कि राम मंदिर को निर्माण भाजपा ही कराएगी। उन्होंने कहा कि किसी दबाब में प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर निर्माण का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने मोदी से कहा कि आप भयमुक्त हो जाएं। अगर आप राम मंदिर निर्माण में कोई कार्य करेंगे  तो हनुमान जी आपके सारे संकट हर लेंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago