Bharat

कोर्ट ने वापस लिया फैसला अब ऋचा भारती को नहीं बांटनी होगी कुरान

रांची।रांची न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आज जमानत के बदले ऋचा भारती को दिया कुरान की प्रति बांटने का आदेश वापस लिया। सोशल मीडिया के जरिये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में रांची की स्थानीय कोर्ट ने पांच कुरान बांटने की शर्त पर जमानत के फैसले को वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले का स्थानीय बार एसोसिएशन ने विरोध किया था। साथ ही 48 घंटों के लिए जज मनीष सिंह की अदालत का बहिष्कार भी किया है। कोर्ट द्वारा कुरान बांटने की शर्त पर जमानत देने के आदेश के बाद से ही कई हिंदू संगठनों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था।


दरअसल, राजधानी रांची से 20 किलोमीटर दूर पिठोरिया की ऋचा भारती जोकि बीकॉम की छात्रा है। उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर कई पोस्ट डाले थे, जिसको लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने को लेकर पिठोरिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। 12 जुलाई की शाम 5 बजे पुलिस ऋचा को उसके घर से हिरासत में लेकर थाने लाई और रात 9 बजे तक जेल भेज दिया। ऋचा कल यानी 15 जुलाई को कोर्ट से जमानत पर रिहा हुई है। रविवार को इसको लेकर कई हिंदू संगठनों ने विरोध मार्च भी निकाला था।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago