भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,शालीमारबाग़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई महिला मुख्यमंत्री।
दिल्ली में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री के नाम का इंतज़ार खत्म हो गया है। बुधवार (19 फरवरी) शाम को हुई बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है और वे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई है, इससे पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी है।

साथ ही, प्रवेश वर्मा को दिल्ली का उप-मुख्यमंत्री चुना गया है। रेखा और प्रवेश वर्मा कल (20 फरवरी) रामलीला मैदान में दिल्ली के अपने पद की शपथ लेंगे। शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक हैं। बीजेपी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी दफ्तर में विधायकों से बात की और फिर सीएम के नाम का एलान किया गया है। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव हराने वाले प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।