The Voice of Bareilly since 2010

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना संक्रमण से निधन

देहरादून। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा (94 साल) का शुक्रवार को निधन हो गया। ऋशिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमण के चलते हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। सिपेप मशीन सपोर्ट पर उनका ऑक्सीजन सेचूरेशन लेवल 86 फीसदी पर आ गया था। एम्स में चिकित्सक उनके ब्लड शुगर लेवल और ऑक्सीजन लेवल को मेंटेन करने में जुटे थे। वह डायबिटीज के मरीज थे। उनका जाना पर्यावरण को बचाने के जन आंदोलनों के एक युग का अंत है।

error: Content is protected !!