The Voice of Bareilly since 2010

जाने-माने कवि-गीतकार कुंवर बेचैन का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

नई दिल्ली। जाने-माने कवि-गीतकार कुंवर बेचैन का कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के चलते गुरुवार को निधन हो गया।

कुंवर बेचैन और उनकी पत्नी संतोष कुंवर कोरोना संक्रमित हो गए थे। 12 अप्रैल को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती थे। बाद में डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कोसमोस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिर नोएडा के कैलाश अस्पताल के मालिक डॉ. महेश शर्मा ने उनको अपने अस्पताल में बेड दिलवाया। कुंवर बेचैन की पत्नी की हालत स्थिर है। वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं।

मदद के लिए कुमार विश्वास ने किया था ट्वीट, तब मिल पाया था बेड

कुंवर बेचैन के कोरोना संक्रमित होने पर कुमार विश्वास ने बेड की अपील करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, “रात 12 बजे तक प्रयास करता रहा, सुबह से प्रत्येक परिचित डॉक्टर को कॉल कर चुका हूं। हिंदी के वरिष्ठ गीतकार गुरुप्रवर डॉ कुंवर बेचैन का Cosmos Hospital, आनंद विहार दिल्ली में कोविड उपचार चल रहा है। ऑक्सीजन लेवल 70 पहुंच गया है। तुरंत वेंटि‍लेटर की आवश्यकता है। कहीं कोई बेड ही नहीं मिल रहा।”

 
error: Content is protected !!