Bharat

सैनिक स्कूलों में अब ओबीसी छात्र-छात्राओं को आरक्षण

नई दिल्ली। देश के सभी सैनिक स्कूलों में अब अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी, OBC) के छात्र-छात्राओं को आरक्षण मिलेगा। इसे नए सत्र से लागू किया जाएगा। रक्षा सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में घोषणा की है।

अजय कुमार ने ट्वीट कर बताया है कि सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से इसे लागू किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है।

ऐसा है आरक्षण का नियम

रक्षा सचिव ने ट्विटर पर सर्कुलर की फोटो भी शेयर की है। इसमें बताया है कि सैनिक स्कूलों में 67 प्रतिशत सीटें उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं जहां वह स्कूल स्थित होता है। शेष 33 प्रतिशत पर अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए दो सूचियां तैयार होती है- ए और बी।

अब हर सूची में 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 प्रतिशत सीटें ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित रहेंगी।

वर्तमान में देश में कुल 33 सैनिक स्कूल है। इनका संचालन रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल्स सोसायटी द्वारा किया जाता है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

19 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago