Bharat

केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे मंदी पड़ रह, एक से दूसरे राज्य जाने के लिए अब आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी नहीं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड-19 (कोरोना) के नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आने का शुरुआती रुझान दिखने लगा है, जो संकेत है कि महामारी की घातक दूसरी लहर धीरे-धीरे मंदी पड़ रही है। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए केस कम हो रहे हैं। इस वजह से केंद्र सरकार ने नियमों में छूट देना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को टेस्टिंग से जुड़ी शर्तों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके मुताबिक, अब एक से दूसरे राज्य में जाने से पहले आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा। इसके अलावा नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर मरीज को 5 दिन से बुखार नहीं है तो उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने से पहले भी RT-PCR टेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों में सुधार के संकेत

प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि  महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में रोज मिल रहे नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

इन राज्यों ने बढ़ा दी चिंता

हालांकि, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, असम, जम्मू-कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में केस में बढ़ोत्तरी का ट्रेंड दिखाई दे रहा है।

देश में पॉजिटिविटी रेट 21%

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 13 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 6 राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच और 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस है। देश में इस समय पॉजिटिविटी रेट 21% है। 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा है। गोवा में यह सबसे ज्यादा 49.6% है। पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान में पॉजिटिविटी 30% से ज्यादा है। 6 राज्यों में यह रेट 5 से 15% है। सिर्फ 4 राज्यों में 5% से कम लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

आईसीएमआर (ICMR) के महानिदेशक (DG) डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को बताया कि 30 अप्रैल को देश में 19.45 लाख टेस्ट किए गए। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की इजाजत है। इसके लिए किसी से मान्यता लेने की जरूरत नहीं है। घर में टेस्ट के उपायों का पता लगाया जा रहा है।

24 घंटे में 3.29 लाख संक्रमित मिले

सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। यह भी राहत की खबर है कि सोमवार को मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम रही। इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे।

कोरोना से अब तक 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 2.5 लाख पार कर चुका है। देश में कोरोना से 12 मार्च 2020 को पहली मौत दर्ज हुई थी। उसके बाद 50 हजार का आंकड़ा पार करने में 156 दिन लगे थे। लेकिन आखिरी 50 हजार लोगों की मौत में महज 13 दिन में हो गई है। भारत में कोरोना से हुई मौतों में करीब 30.82% मामले महाराष्ट्र के हैं। दिल्ली की हिस्सेदारी 7.86%, कर्नाटक की 7.63%, उत्तर प्रदेश की 6.28% और तमिलनाडु की 6.36% है। बाकी 41.05% में अन्य सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं

17 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

17 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात शामिल हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago