The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना की दूसरी लहर : त्योहारों पर होगी सख्ती, केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

बदायूं , हुक्का बार में नशा देकर की गई थी छेड़छाड़, वीडियो वायरल, @BareillyLive, #BareillyNews,

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते नए मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उत्तर प्रदेश में बरेली समेत 15 जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने होली, ईद, शब-ए-बारात और ईस्टर पर भीड़ को रोकने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य अतिरिक्त सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर के मौके पर सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर सख्त कदम उठा सकते हैं।

गुजरात सरकार ने होली को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने कहा है कि होली परंपरागत रूप से सीमित रिवाजों के साथ मनाई जा सकती है। रंग वाले दिन सार्वजनिक समारोहों और भीड़ वाले इवेंट्स की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के दो जिलों नांदेड़ और बीड में आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक पूरी तरह लॉकडाउन घोषित किया गया है। हालांकि जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की जा चुकी है।

error: Content is protected !!