The Voice of Bareilly since 2010

शिवसेना का भाजपा पर सनसनीखेज आरोप- चुनाव जीतने के लिए पुलवामा में बहाया 40 जवानों का खून

मुंबई। कभी भाजपा की सबसे करीबी रही शिवसेना अब उस पर सबसे ज्यादा हमलावर है। इस बार उसने अर्नब गोस्वामी चैट लीक मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया है। शिवसेना के मुखपत्र “सामना” ने भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लिखा है कि पुलवामा में हमारे सैनिकों की हत्या देशांतर्गत राजनीतिक षड्यंत्र था। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए इन 40 जवानों का खून बहाया गया, ऐसे आरोप उस समय भी लगे थे। अब अर्णब गोस्वामी की जो वॉट्सऐप चैट बाहर आई है, वह उन आरोपों को बल देने वाली ही है।

शिवसेना ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित अनेक गोपनीय बातें अर्नब ने सार्वजनिक कर दीं, इस पर भाजपा “तांडव” क्यों नहीं करती? चीन ने लद्दाख में घुसकर हिंदुस्तानी जमीन पर कब्जा कर लिया। चीन पीछे हटने को तैयार नहीं, इस पर “तांडव”  क्यों नहीं होता? अर्नब को गोपनीय जानकारी देकर राष्ट्रीय सुरक्षा की धज्जियां उड़ानेवाले असल में कौन थे, जरा पता चलने दो! अर्नब द्वारा 40 जवानों की हत्या पर आनंद व्यक्त करना देश, देव और धर्म का ही अपमान है।

सामना ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए लिखा है कि जो भाजपा “तांडव”  के विरोध में खड़ी है, वही भारत माता का अपमान करने वाले उस अर्नब गोस्वामी के संबंध में मुंह में अंगुली लगाकर चुप क्यों बैठी है? हिंदुस्तानी सैनिकों का और उनकी शहादत का अपमान जितना अर्नब ने किया है, उतना अपमान पाकिस्तानियों ने भी नहीं किया होगा।

error: Content is protected !!