सोनिया ने कहा:इंदिरा गाँधी ने देश को एकजुट किया और धर्म निरपेक्षता के लिए लड़ी

नयी दिल्ली, 19 नवंबर ।इंदिरा की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत की ‘महान बेटी’ थीं जिन्होंने देश को एकजुट किया तथा उन ताकतों के खिलाफ लड़ीं जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे थे।

सोनिया ने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि इंदिरा जी को आयरन लेडी कहा जाता है। लेकिन मैं उनके बारे में यह कहूंगी कि उनमें उदारता और मानवता थी। वह लड़ीं, लेकिन अपने निजी हित के लिए नहीं लड़ीं। वह अपने सिद्धांत के लिए लड़ीं। उन्होंने गरीबों और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी और उनकी आवाज को एकसाथ जोड़ने का काम किया। देश को एकजुट किया।’’

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में सोनिया ने कहा, ‘‘इंदिरा जी धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ीं। उनकी लड़ाई उन ताकतों के खिलाफ थी जो भारत के लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने भारत की विविधता तथा मजबूत लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को आगे बढ़ाया।’’

पूर्व प्रधानमंत्री की विदेश नीति और सुरक्षा नीति की तारीफ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वह एक संप्रभु देश के तौर पर भारत के हितों के लिए और महाशक्तियों के वर्चस्व के खिलाफ लड़ीं। बांग्लादेश की स्थापना उनके इसी रुख का प्रतीक है। वह भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी ऊंचाइयों पर ले गईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनको बहुत करीब से देखा है। वह हमेशा देश के बारे में सोचती थीं। हम सब आज इस महान देश की महान बेटी को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं।’’

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago