Bharat

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या ने की आत्महत्या

बेंगलुरूः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वह येदियुरप्पा की दूसरी पुत्री पद्मावती की बेटी थीं। सौंदर्या का शव उनके अपार्टमेंट में लटका मिला। पुलिस ने शव को बोरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 30 साल की सौंदर्या का 4 महीने का एक बच्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पोस्ट प्रेग्नेंसी डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

सौंदर्या माउंट कैरमेल कॉलेज वसंत नगर में रहती थीं और रामैया हॉस्पिटल में डॉक्टर थीं। उनकी शादी डॉ. नीरज से 2018 में हुई थी। पति के सुबह 8 बजे काम पर निकल जाने के बाद सौंदर्या ने 10 बजे के करीब फांसी लगा ली। घरेलू सहायिका के आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

इस घटना से पूरे राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कर्नाटक सरकार के कई मंत्री भाजपा नेता येदयुरप्पा को हौसला देने के लिए मौके पर अस्पताल पहुंचे।

चार बार कर्नाट के मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा

दियुरप्पा की राज्य में खास पहचान है। इसके चलते येदियुरप्पा 4 बार कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। येदियुरप्पा ने इस साल अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में इस्तीफे का एलान किया था। राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंपने के बाद उन्‍होंने कहा कि आलाकमान से उन पर कोई दवाब नहीं था। 2018 के कर्नाटक चुनाव में येदियुरप्पा चौथी बार मुख्यमंत्री बने थे। इस बीच अगले साल 2023 में कर्नाटक विधानसभा के अगले चुनाव होने है। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago