मानसून सत्र के लगभग आधा हिस्सा के बिना खास कामकाज के ही गुजर जाने के बीच सरकार ने कहा कि कांग्रेस के लिए ‘‘सम्मानजक रास्ता’’ यह होगा कि ललित मोदी की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा की गई। कथित ‘‘मदद’’ के मुद्दे पर वह सदन में चर्चा कराने के लिए तैयार हो जाए।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए साफ किया कि मध्य प्रदेश के व्यापमं घाटाले पर चर्चा नहीं हो सकती क्योंकि यह एक राज्य से जुड़ा विषय है। इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विपक्ष के निशाने पर हैं। संसद में बने गतिरोध को दूर करने के लिए सरकार ने कल एक सर्वदलीय बैठक बुलायी है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ‘राजनीतिक कारणों’ से सरकार से परेशान हो सकती है, लेकिन उसे गहराई से यह आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि ‘‘नकारात्मक सोच एवं उसके विघ्नकारी रवैये’’ से देश और अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा।
Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…
Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…
Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…
Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…
Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…
Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…