Bharat

माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत

कटरा : ( Stampede in Mata Vaishno Devi Dham) नये साल के मौके पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ में शनिवार सुबह भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे पर दुख जताया है और भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारीजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को 10 -10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, ‘घटना सुबह करीब 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई।’

प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का हालात का जायजा लिया।’  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’

हादसे की जानकारी आज सुबह रियासी पुलिस कंट्रोल रूम से दी गई। अधिकारियों के अनुसार, त्रिकुटा पर्वत पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। इसकी सूचना मिलते ही वहां वरिष्ठ अधिकारी व बोर्ड प्रतिनिधि पहुंच गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर गोपाल दत्त ने बताया कि मृतक श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के हैं। पहले भगदड़ में उन्होंने 6 मौत की पुष्टि की थी। डाक्टर गोपाल दत्त ने बताया, ‘अभी तक 6 शव हमारे पास आ गए हैं लेकिन अभी हमारे पास सटीक डाटा नहीं मिला है। 6 शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और जो घायल है उनका इलाज नारायणा अस्पताल में चल रहा है, अभी तक घायलों की संख्या की भी पुष्टि नहीं हुई है।’ भगदड़ मचने से कुछ लोग घायल हुए हैं, बचाव अभियान जारी है।

मरने वाले श्रद्धालुओं में से इनकी हो चुकी है शिनाख्त

धीरज कुमार (26) पुत्र त्रिलोक कुमार निवासी नौशहरा राजौरी

श्वेता सिंह (24) पत्नी विक्रांत सिंह निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

विनय कुमार (24) पुत्र महेश चंद्र निवासी बदरपुर दिल्ली

सोनू पांडे (24) पुत्र नरेंद्र पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली

ममता (38) पत्नी सुरेंद्र निवासी बीरी जार्जर, हरियाणा

वनीत कुमार (38) पुत्र वीरामपाल सिंह निवासी साहरनपुर उत्तर प्रदेश

धर्मवीर सिंह (35) निवासी सालापुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश

डॉ अरुण प्रताप सिंह (30) पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

12 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago