The Voice of Bareilly since 2010

अचानक ज़मीन पर गिरा 26 वर्षीय वकील, मौत

लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में 25 साल के ​अ​धिवक्ता अ​भिषेक सिंह उर्फ पवन सोमवार दोपहर अ​धिवक्ता के साथ घूम रहे थे।सीसीटीवी में वकील ठीक-ठाक दिखे, अचानक से रुके, गश खाकर गिरे, चली गई जान ।

अचानक ज़मीन पर गिरा 26 वर्षीय वकील, मौत #Lucknow – YouTube

लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील परिसर में एक अधिवक्ता की अचानक मौत से हड़कंप मच गया । 26 वर्षीय पवन सिंह, जो बतौर अधिवक्ता कार्यरत थे, तहसील में चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना तहसील में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।पवन सिंह की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं अधिवक्ता की असामयिक मौत से साथी वकीलों में शोक की लहर है।

SGPGI के इमरजेंसी विभाग के प्रभारी डॉ.तन्मय ने बताया, शाम 4 बजे के करीब अभिषेक नाम के युवक को ‘ब्रॉट डेड’ कंडीशन में लाया गया था। ECG करने पर हार्ट बीट फ्लैट लाइन के रूप में दिख रही थीं।. उसके साथ करीब आधा दर्जन वकील भी थे। जिन्होंने बताया कि ऑफिस में काम करने के दौरान वो अचानक से गिर गए थे।

error: Content is protected !!