अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला; 7 की मौत, कई घायल

फोटो के लिए साभार : ANI

नयी दिल्ली/श्रीनगर। अनंतनाग में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला कर दिया। मीडिया खबरों के अनुसार आतंकी हमले में करीब 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया है। हमले में घायल हुए 10-15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमला कर फरार हुए आतंकी
बस पर रात करीब 8ः20 बजे यह हमला हुआ। हमले के वक्त बस में करीब 60-70 यात्री सवार थे। आतंकी हमला करने के बाद फरार हो गए और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक यह बस श्राइन बोर्ड के पास रजिस्टर्ड नहीं थी।

कश्मीर आईजीपी मुनीर खान ने बताया कि आतंकियों ने अनंतनाग जिले में बटेंगू और खानाबल में अमरनाथ यात्रियों की बस पर गोलियां बरसा दी। इस गोलीबारी में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ यात्रियों को अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago